लोकसभा चुनाव: छठे चरण के मतदान कल, दिल्ली की 7 सीटों सहित 58 सीटों पर होगी वोटिंग
लोकसभा चुनाव: छठे चरण के मतदान कल, दिल्ली की 7 सीटों सहित 58 सीटों पर होगी वोटिंग
लोकसभा चुनावों के लिए देश में सात चरणों के मतदान होने हैं, इनमें पांच चरणों की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। जबकि दो चरणों में मतदान होना बाकी है। ऐसे में देश में कल यानी शनिवार को छठे चरण के मतदान होने हैं। इस दौरान देश के 8 राज्यों की कुल 58 सीटों पर मतदान होना है। इनमें दिल्ली की 7 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश-14
हरियाणा- 10
बिहार- 8
पश्चिम बंगाल-
जम्मू कश्मीर- 1
दिल्ली- 7
ओड़िशा- 6
झारखण्ड- 4
इस छठे चरण में कुल 889 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार भी हैं हैं। इस फेज में 3 केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह मैदान में हैं। 3 पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल खट्टर और जगदंबिका पाल भी चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा मनोज तिवारी, कन्हैया कुमार, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर, निरहुआ भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
गौरतलब है कि 543 लोकसभा सीटों में पांचवे फेज तक 429 सीटों पर मतदान हो गया है। 25 मई तक कुल 487 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। आखिरी और सातवें फेज में 56 सीटों पर वोटिंग होगी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 183 कैंडिडेट ऐसे हैं, जिन पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। वहीं 141 उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें से 12 उम्मीदवारों को किसी न किसी मामले में दोषी ठहराया गया है। 6 उम्मीदवारों पर हत्या और 21 पर हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले 24 उम्मीदवारों पर दर्ज हैं। 3 उम्मीदवारों के खिलाफ दुष्कर्म (IPC-376) का केस दर्ज है। वहीं, 16 कैंडिडेट्स पर भड़काऊ भाषण देने का केस दर्ज है।





