लोकसभा चुनाव के 7वें व अंतिम चरण के लिए मतदान संपन्न, चार जून को होगी मतगणना

लोकसभा चुनाव के 7वें व अंतिम चरण के लिए मतदान संपन्न, चार जून को होगी मतगणना
लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.68% मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के सातवें यानी आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर आज मतदान किया जा रहा है। आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। इस चरण के मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुए चुनाव के सभी चरणों का मतदान संपन्न हो जाएगा। चार जून को मतणना होगी।
बिहार 42.95%
चंडीगढ़ 52.61%
हिमाचल प्रदेश 58.41%
झारखंड 60.14%
ओडिशा 49.77%
पंजाब 46.38%
उत्तर प्रदेश 46.83%
पश्चिम बंगाल 58.46%
लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.09% मतदान हुआ। आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ।
बिहार-35.65%
चंडीगढ़-40.14%
हिमाचल प्रदेश-48.63%
झारखंड-46.80%
ओडिशा-37.64%
पंजाब-37.80%
उत्तर प्रदेश-39.31%
पश्चिम बंगाल-45.07%
लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण में सुबह 11 बजे तक 26.30 फीसदी वोटिंग हुई दर्ज। आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। इस दौरान रविशंकर प्रसाद, लालू प्रसाद यादव, अनुराग ठाकुर, हरभजन सिंह, कंगना रनौत, मिथुन चक्रवर्ती सहित कई दिग्गजों ने वोट डाला।
- यूपी 28.02
- ओडिशा 22.64
- चंडीगढ़ 25.03
- झारखंड 29.55
- पंजाब 23.91
- पश्चिम बंगाल 28.10
- बिहार 24.25
- हिमाचल प्रदेश 31.92
लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 11.31 फीसदी वोटिंग हुई दर्ज। आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। इस दौरान रविशंकर प्रसाद, लालू प्रसाद यादव, अनुराग ठाकुर, हरभजन सिंह, कंगना रनौत, मिथुन चक्रवर्ती सहित कई दिग्गजों ने वोट डाला।
- यूपी 12.94
- ओडिशा 7.69
- चंडीगढ़ 11.64
- झारखंड 12.15
- पंजाब 9.64
- पश्चिम बंगाल 12.63
- बिहार 10.58
- हिमाचल प्रदेश 14.35
लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 57 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इस दौरान ओडिशा में 42 विधानसभा क्षेत्रों में भी एक साथ मतदान हो रहा है। बता दें कि चार जून को इन सभी चरणों में हुई वोटिंग की काउंटिंग होगी।
#LokSabhaElections2024📷 के सातवें व अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 57 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।
ओडिशा में 42 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ मतदान हो रहा है।#Voting #LastPhase pic.twitter.com/BUT92J2fjU
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 1, 2024
आम चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए 1 जून, 2024 को 8 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के 57 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों (सामान्य-41; एसटी-03; एससी-13) के लिए मतदान होगा। इस सातवे चरण के मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुए लोकसभा चुनाव के सभी चरणों के मतदान संपन्न हो जाएंगे।
सातवें और अंतिम चरण में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, एक्ट्रेस कंगना रनौत, अनुराग ठाकुर, भोजपुरी एक्टर रवि किशन, काजल निषाद, भोजपुरी सिंगर पवन सिंह, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, विक्रमादित्य सिंह, अफजाल अंसारी की किस्मत दांव पर है. इनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी और 4 जून को फैसले की घड़ी होगी
यह फेज अमह माना जा रहा है, क्यों कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज वोटिंग हो रही है। जिन राज्यों में आज मतदान हो रहा है। उनमें-
इन राज्यों की इतनी सीटों पर हो रहा है मतदान-
उत्तर प्रदेश- 13
पंजाब – 13
बिहार- 8
हिमाचल प्रदेश- 4
झारखंड- 3
पश्चिम बंगाल- 9
ओडिशा -6
आज लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा का बची हुई 42 विधानसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी।





