राजनीति

लोकसभा चुनाव का 7वां और आखिरी चरण कल, 57 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव अपने आखिरी चरण यानी की आखिरी फेज पर पहुंच गया है. सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव का आखिरी यानी सातवां चरण 1 जून को होने जा रहा है. सातवें यानी आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर मतदान है. वहीं लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को होगी.

 

  • इस चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोटिंग है. इस सातवे चरण के मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुए लोकसभा चुनाव के सभी चरणों के मतदान संपन्न हो जाएंगे.
  • आम चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए 1 जून, 2024 को 8 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 57 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों (सामान्य-41; एसटी-03; एससी-13) के लिए मतदान होगा. मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और मतदान समाप्ति का समय संसदीय क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकता है.
  • ओडिशा विधानसभा के 42 विधानसभा क्षेत्रों (सामान्‍य=27; एसटी=06; एससी=09) पर भी एक साथ मतदान होगा.
  • लगभग 10.9 लाख मतदान अधिकारी 1.09 लाख मतदान केन्‍द्रों पर 10.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं का स्वागत करेंगे.
  • 10.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं में लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिला और 3574 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button