Loksabha election 2024राजनीति

लोकसभा चुनाव का चौथा चरण: अल्लू अर्जुन-जूनिय NTR समेत कई सितारों ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव: देश में लोकसभा चुनावों के चौथे चरण की वोटिंग की तैयारी पूरी हो चुकी है. वहीं सुबह 7 बजे से चौथे चरण के लिए 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान शुरू हो गए हैं. 13 मई को देश में चौथे चरण के मतदान शुरू हो गए हैं. बता दें कि इस चरण में कई बड़ी हस्तियां मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं. गौरतलब है कि 7 चरणों में देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग कराई जा रही है. जिसके बाद चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे.

 

चौथे चरण में कई बड़े फिल्मी सितारों ने मतदान किया जिनमे साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन और जुनियर NTR शामिल हैं.

 

अभिनेता जूनियर NTR जुबली हिल्स के ओबुल रेड्डी कॉलेज(मतदान केंद्र) में मतदान करने पहुंचे. मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है. मुझे लगता है कि यह एक अच्छा संदेश है जिसे हमें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना होगा.”

वहीं अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी जुबली हिल्स इलाके के एक मतदान केंद्र में मतदान किया. अल्लू अर्जुन ने मीडिया से बात की और कहा, “कृपया अपना वोट डालें. यह हम सभी के लिए बहुत ज़िम्मेदार दिन है… मुझे पता है कि यह कठिन है लेकिन आइए थोड़ा प्रयास करें. यह हमारे भविष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है…”

अभिनेता चिरंजीवी अपने परिवार के साथ जुबली हिल्स स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे. अभिनेता चिरंजीवी ने कहा, “मैं नए मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे अपने वोट की शक्ति का उपयोग जरूर करें…”

हैदराबाद, तेलंगाना: फिल्म निर्देशक एस. एस. राजामौली ने मतदान किया. उन्होने कहा, “देश को दिखाओ कि आप जिम्मेदार हैं और हमें परवाह है. कृपया बाहर आएं और वोट करें.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button