ताज़ा खबरें

लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण की वोटिंग जारी, दोपहर 01 बजे तक 39.92% हुए मतदान, पीएम मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने डाला वोट

लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण की वोटिंग जारी, दोपहर 01 बजे तक 39.92% हुए मतदान, पीएम मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने डाला वोट

 

देश में लोकसभा चुनावों के लिए तीसरे चरण की वोटिंग हो रही है। यह वोटिंग देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 93 लोकसभा सीटों पर हो रही। इस दौरान कुल 1,351 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में उतरे हैं। आज सुबह से मतदाता वोटिंग कर रहे हैं। सुबह नौ बजे तक इतने प्रतिशत वोट डाले गए हैं।  इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुजरात के अहमदाबाद में अपना वोट डाला। इन दोनों के साथ देश की कई बड़ी हस्तियों ने आज मतदान किया है।

तीसरे चरण के लिए दोपहर 1 बजे तक 39.92% मतदान हुए।

असम 45.88%

बिहार 36.69%

छत्तीसगढ़ 46.14%

दादरा & नगर हवेली & दमन & दीव 39.94%

गोवा 49.04%

गुजरात 37.83%

कर्नाटक 41.59%

मध्य प्रदेश 44.67%

महाराष्ट्र 31.55%

उत्तर प्रदेश 38.12%

पश्चिम बंगाल 49.27%

 

 

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए सुबह 9 बजे तक 10.57% मतदान हुए।

  • असम- 10.12%
  • बिहार- 10.03%
  • छत्तीसगढ़- 13.24%
  • दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव- 10.13%
  • गोवा- 12.35%
  • गुजरात- 9.87%
  • कर्नाटक- 9.45%
  • मध्य प्रदेश- 14.22%
  • महाराष्ट्र- 6.64%
  • उत्तर प्रदेश- 11.63%
  • पश्चिम बंगाल- 14.60%

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहें।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डाला।

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, मैनपुरी से मौजूदा सांसद और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने मतदान किया।भाजपा ने इस सीट से जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है।

धारवाड़ (कर्नाटक): केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद जोशी ने पोलिंग बूथ नंबर 111 पर अपना वोट डाला।

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और जमानगर से भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा ने जामनगर के एक मतदान केंद्र में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में वोट डाला।

पुणे, महाराष्ट्र: बारामती से NCP-SCP उम्मीदवार सुप्रिया सुले और NCP-SCP प्रमुख शरद पवार ने मतदान किया।

अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने वोट डालने के बाद कहा, “मतदान करना ज़रूरी है और मुझे लगता है प्रत्येक नागरिक को जाकर अपना वोट डालना चाहिए।”

 

अहमदाबाद (गुजरात): उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपना वोट डाला।

 

शिकारीपुरा, शिवमोग्गा (कर्नाटक): कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने अपना वोट डाला। वीडियो बूथ संख्या 137 से है।

 

बारामती लोकसभा क्षेत्र में मतदान देने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, “हर चुनाव में जो भी उम्मीदवार हैं उनके प्रचार में काम करने वाले हर व्यक्ति को लगता है कि हमारा ही उम्मीदवार जीतकर आएगा लेकिन अभी तो शुरूआत है। अभई शाम के छ: बजने बाकी है…”

 

भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार वीडी शर्मा ने अपना वोट डाला।

 

 

 

 

 

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button