‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को मिली जमानत

नौकरी के बदले जमीन मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को दिल्ली कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दरअसल ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटों और पार्टी नेताओं तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को जमानत दे दी है. उन्हें 1-1 लाख रुपये के जमानत बांड पर जमानत दी गई है. अगली सुनवाई की तारीख 25 अक्टूबर है.
कोर्ट से जमानत मिलते ही लालू यादव की बेटी और पार्टी सांसद मीसा भारती ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमें न्यायालय पर पूरा विश्वास है. आज जो फैसला आया है, हम उसके लिए न्यायालय का धन्यवाद करते हैं.”
#WATCH दिल्ली: लालू यादव की बेटी और पार्टी सांसद मीसा भारती ने कहा, “हमें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। आज जो फैसला आया है, हम उसके लिए न्यायालय का धन्यवाद करते हैं।” pic.twitter.com/k8ozrXgev5
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 7, 2024
जमानत मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है और उनका मानना है कि इस मामले में सही फैसला होगा. तेजस्वी ने कहा कि यह एक साजिश है जिसे हम जानते हैं और हमने देखा है कि ईडी सीबीआई जैसी एजेंसियों का इसतेमाल किया जा रहा है. क्योंकि यह एक राजनीतिक साजिश है और अदालत ने हमें जमानत दे दी है.
बता दें कि लालू यादव समेत सभी 9 आरोपियों को बेल दे दी गई है. कोर्ट की तरफ से सभी को 1-1 लाख के निजी मुचलके पर बेल दी गई है. साथ ही सभी आरोपियों को अपने पासपोर्ट सरेंडर करने होंगे. इसके साथ ही सभी को चार्जशीट की कॉपी देने के लिए कहा गया है. वहीं अब इस मामले में अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी. इस मामले में तेजप्रताप यादव पहली बार पेश हुए. ईडी ने आरोपियों के खिलाफ बीते 6 अगस्त को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी.





