लखनऊ: केंद्रीय मंत्री के बेटे की पिस्टल से चली गोली, बेटे विकास किशोर के दोस्त विनय श्रीवास्तव की हुई मौत

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री के बेटे की पिस्टल से चली गोली, बेटे विकास किशोर के दोस्त विनय श्रीवास्तव की हुई मौत
लखनऊ में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के घर पर युवक की गोली लगने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मंत्री के बेटे विकास किशोर की पिस्टल से गोली चली है, जिससे विकास किशोर के दोस्त विनय श्रीवास्तव की मौत हो गयी। मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक ये वारदात केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में स्थित आवास पर हुई। यहां विनय श्रीवास्तव के सर पर गोली लगने से मौत हो गयी है।
पश्चिमी डीसीपी राहुल राज, ADCP चिरंजीव नाथ सिन्हा समेत भारी पुलिसबल घटना स्थल पर पहुंच गया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इनमें से एक युवक का नाम शमीम गाजी बाबा है, इसके पोस्टर विकास किशोर उर्फ आशु के साथ पोस्टर भी लगे हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का नया मकान है। यहां पर भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव (24) बीजेपी सांसद का बेटा विकास किशोर रहते था। शुक्रवार तड़के चार बजे विकास किशोर की पिस्टल से फायर हो गया। गोली विनय के सिर में जा लगी। विनय का शव बेड के पास जमीन पर पड़ा मिला है। मौके पर अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम बाबा और बंटी समेत दो अन्य लोग मौजूद थे। परिजनों ने अजय, अंकित और शमीम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।





