ताज़ा खबरेंभारत

लंदन से दिल्ली लौटे 5 यात्री मिले कोरोना संक्रमित, सैंपल भेजे गए जांच के लिए

ब्रिटेन में फैल रहे कोरोना की नई किस्म के खौफ के बीच भारत सतर्क, सख्त और चौकन्ना है। इसीलिए एहतियात के तौर पर ही भारत ने UK से आने वाली सारी उड़ानों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। लेकिन इसी बीच एक खबर ने भारत की नींद उड़ा दी है। दरअसल लंदन से नई दिल्ली पहुंचे पांच भारतीय कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दे करीब 266 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को लेकर फ्लाइट कल देर रात दिल्ली पहुंची थी।

जब यात्रियों की कोरोना जांच की गई, तो इसमें पांच यात्री कोरोना पॉजिटिव निकले। कोविड 19 के नोडल अधिकारी के मुताबिक उनके सैंपल जांच के लिए नैशनल सेंटर पर डिजीज कंट्रोल (NCDC) को भेज दिए गए हैं। इससे यह पता चल पाएगा कि पांचों यात्रियों में कोरोना का नया वायरस यानी कोरोना वायरस स्ट्रेन तो नहीं है।

ये भी पढ़े :मुंबई के क्लब में कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने पर सुरेश रैना, गुरु रंधावा सहित कई सितारे गिरफ्तार, बाद में मिली बेल

कोलकाता एयरपोर्ट पर भी मिले संक्रमित।

ब्रिटेन से आने-जाने वाली फ्लाइट्स बंद।

बता दे भारत ने इसके मद्देनजर 23 से 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से भारत आने-जाने वाली उड़ानें स्थगित कर दी हैं। भारत के अलावा कनाडा, तुर्की, बेल्जियम, इटली और इजराइल समेत 13 अन्य देशों ने भी ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं ब्रिटेन की सरकार ने चेताया है कि नए किस्म के कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल सकता है और रविवार से वहां पर नई पाबंदियां भी लगाई गई हैं।

विदेश से आने वाले भारतीयों को एक हफ्ते क्वारंटीन रहना जरूरी।

बता दे एहतियात के तौर पर विदेश से आने वाले यात्रियों को अब सात दिन क्वारंटीन रहना जरूरी किया गया है। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने वाले यात्रियों को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा बनाए गए संस्थानिक क्वारंटीन सेंटर में भेजा जाएगा। इतना ही नहीं UK से आने वाले लोगों के लिए RT – PCR टेस्ट भी अनिवार्य किया गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button