ताज़ा खबरें

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और भारत के विदेश मंत्री एस जय शंकर की हुई मुलाक़ात

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और भारत के विदेश मंत्री एस जय शंकर की हुई मुलाक़ात

 

आज यानी बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाक़ात की। यह मुलकात जी-20 बैठक के मौके पर हुई है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच में द्विपक्षीय सहयोग, यूक्रेन संघर्ष और जी-20 से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

रूस के विदेश मंत्री जी-20 के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार रात यहां पहुंचे थे। यूक्रेन में संघर्ष को लेकर रूस के पश्चिमी देशों से बढ़ते टकराव के बीच बैठक हो रही है।

जयशंकर ने ट्वीट किया कि जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर रूसी विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव के साथ विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग और जी-20 से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई होगी।

लावरोव की भारत यात्रा के मौके पर रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि मॉस्को जी-20 को दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के लिए प्रतिष्ठित मंच मानता है जहां सभी के हित में संतुलित और आम-सहमति से फैसले होने चाहिए. मंत्रालय ने मंगलवार रात को जारी बयान में कहा, ‘‘हम बहुस्तरीय लोकतंत्र में विश्वास बहाल करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था को बंटने से रोकने के लिए संगठित करने वाले एजेंडे को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता के लिए जी-20 की भारत की अध्यक्षता का समर्थन करते हैं.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button