राजनीति

राहुल गांधी पीएम मोदी की ‘सबसे बड़ी टीआरपी’- ममता बनर्जी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कथित तौर पर मुर्शिदाबाद जिले में पार्टी की एक आंतरिक बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबसे बड़ी टीआरपी’ बताया.

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीएमसी सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि बीजेपी संसद को चलने नहीं दे रही है और वे चाहते हैं कि राहुल गांधी “नेता बनें… बीजेपी राहुल गांधी को हीरो बनाने की इच्छुक है”

 

उन्होंने आगे कहा, “ब्रिटेन में राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी पर संसद की कार्यवाही को रोककर भाजपा ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है.”

 

बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर पलटवार किया और आरोप लगाया कि उनके पास “राहुल गांधी और कांग्रेस की छवि को बदनाम करने” का सौदा है.

 

उन्होंने कहा कि “ममता बनर्जी ये मोदी जी के आदेश और निर्देश पर कह रही हैं. ममता बनर्जी ने बंगाल में साबित कर दिया है कि उनमें और PM मोदी में एक करार हुआ है”

 

उन्होंने कहा, ” उनका मकसद कांग्रेस और राहुल गांधी को तबाह करना और इनकी छवि धूमिल करना है. ममता बनर्जी का नारा बदल चुका है, वे ED-CBI से बचना चाहती हैं. जो भी कांग्रेस का विरोध करेगा उससे मोदी खुश होंगे. उनका सबसे बड़ा प्रयास PM मोदी को खुश करना है”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button