राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, कई इलाके हुए जलमग्न
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, कई इलाके हुए जलमग्न
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। दिल्लीवासी पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान थे जिसके बाद सोमवार को हुई तेज बारिश से उन्हें बड़ी राहत मिली। हालांकि जहां बारिश से एक तरफ लोगों को राहत मिलती हैं वहीं बारिश से कई लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। सोमवार को तेज बारिश से दिल्ली में कई इलाके जलमग्न हो गए।
#WATCH राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए। वीडियो सिविल लाइन्स से है। pic.twitter.com/tPc9DY7F1S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2024
दिल्ली एनसीआर में मानसून की एंट्री लेने के बाद से कहीं पर केवल दो दिन बारिश हुई है तो कहीं तीन दिन। इसकी वजह से वातावरण में नमी तो बढ़ गई, लेकिन बारिश ना होने की वजह से गर्मी यथावत है। ऐसे हालात में उमस का लेवल बर्दाश्त के भी बाहर है।
गौरतलब है कि दिल्ली एनसीआर में रविवार की रात से ही इस कदर उमस था कि पंखे कूलर तो बेअसर थे ही। वहीं सोमवार की सुबह चटखारेदार धूप खिली। इसकी वजह से सुबह सुबह ही गर्मी बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी दिल्ली एनसीआर में बारिश होने के आसार कम ही हैं। हालांकि बादलों की आवाजाही लगी रही। हवा की गति भी 5 से 10 किमी के बीच रहेगी. इसके चलते आज दिन में भी गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद ना के बराबर है।
बता दें कि IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजस्थान में भी गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इसी प्रकार आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 से 18 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसी प्रकार 15 और 16 जुलाई को कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र तथा कर्नाटक और केरल में बारिश होने की पूरी संभावना है।





