ताज़ा खबरें

रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने जारी की लिस्ट, अमेठी से इस नेता को दिया टिकट, पढ़ें

रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने जारी की लिस्ट, अमेठी से इस नेता को दिया टिकट, पढ़ें

 

अमेठी लोकसभा सीट पर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो गया। कांग्रेस ने सभी अटकलों को विराम लगाते हुए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। जिसमें अमेठी सीट से लड़ने वाले प्रत्याशी के नाम की भी घोषणा कर दी गयी है। लिस्ट के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे, तो वहीं किशोरी लाल शर्मा अमेठी से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसे लेकर कांग्रेस कार्यलय में तैयारियां शुरू हो गई हैं। उधर, केएल शर्मा का कहना है क‍ि अभी उनके पास अपनी उम्‍मीदवारी की जानकारी नहीं आई है।

बता दें कि किशोरी लाल शर्मा मूलत लुधियाना के रहने वाले हैं। वह पिछले कई आरसे से गांधी परिवार के करीबी मानें जाते हैं। अमेठी व रायबरेली में वही चुनावी रणनीति बनाने और संचालित करने का काम करते आए हैं। रायबरेली का जिम्मा तो वह अब तक पूरी तरह उठाते आए हैं।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button