रामायण बना विश्व स्तर पर सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन कार्यक्रम
33 वर्षों के बाद फिर से प्रसारित होने पर, रामायण ने विश्व स्तर पर सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन कार्यक्रम बनकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस बात की जानकारी खुद दूरदर्शन ने अपने ट्वीट के जरिए दी है.
इसके साथ ही रामानंद सागर की रामायण ने 33 वर्ष बाद भी बीते 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ की व्यूवरशिप दर्ज की है. बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी तालाबंदी की घोषणा के कुछ दिन बाद ही टीवी शो का पुनः प्रसारण मार्च में दूरदर्शन नेशनल पर शुरू हुआ था.
Rebroadcast of #Ramayana on #Doordarshan smashes viewership records worldwide, the show becomes most watched entertainment show in the world with 7.7 crore viewers on 16th of April pic.twitter.com/edmfMGMDj9
— DD India (@DDIndialive) April 30, 2020
ALSO READ: फैक्ट चेक | क्या सरकार कोरोना सहायता योजना के तहत 1,000 दे रही है? जानिये सच
डीडी इंडिया ने अपने ट्वीट में ‘रामायण’ (Ramayan) के रिकॉर्ड दर्ज करने की जानकारी देते हुए लिखा, “दूरदर्शन पर रामायण के रिब्रॉडकास्ट ने विश्वस्तर पर व्यूवरशिप के जरिए रिकॉर्ड कायम किया है. यह कार्यक्रम 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन चुका है.”
बता दें कि रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर पहली बार 1987 में हुआ था. इस कार्यक्रम में अरुण गोविल ने राम की भूमिका, सुनील लहरी ने लक्ष्मण की भूमिका और दीपिका चिखलिया ने सीता की भूमिका अदा की थी. वहीं, कार्यक्रम में रावण का रोल अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था.
:






Với tỷ lệ cược hấp dẫn, cập nhật liên tục và nhiều loại kèo đa dạng, bạn sẽ cảm thấy hồi hộp và phấn khích trong từng trận đấu. app xn88 Các trận đấu được cập nhật trực tiếp giúp bạn theo dõi và điều chỉnh cược một cách dễ dàng. TONY02-03