राफेल नडाल ने टेनिस को कहा अलविदा, लिया संन्यास, कहा- खुशकिस्मत हूं कि अपने शौक को करियर में बदल सका

राफेल नडाल ने टेनिस को कहा अलविदा, लिया संन्यास, कहा- खुशकिस्मत हूं कि अपने शौक को करियर में बदल सका
स्पेन के टेनिस के स्टार प्लेयर राफेल नडाल ने अब अपने खेल से संन्यास ले लिया है। दुनिया भर में ‘लाल बजरी का बादशाह’ के नाम से मशहूर नडाल ने अपने 2 दशक के करियर में 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते, जिसमें से 14 ग्रैंडस्लैम सिर्फ फ्रेंच ओपन के तौर पर हैैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन 2-2 बार जबकि विम्ब्लडन 4 बार जीता है. नडाल के नाम 4 डेेविस कप के भी खिताब हैं।
From prodigy, to contender, to champion, to legend.
How lucky we were to see @RafaelNadal‘s career unfold 💚💜#GraciasRafa | #Wimbledon pic.twitter.com/lZkep0q6kv
— Wimbledon (@Wimbledon) November 19, 2024
दुनिया भर में ‘लाल बजरी का बादशाह’ के नाम से मशहूर, 22 बार ग्रैंड स्लैम विजेता स्पेन के राफेल नडाल ने पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया है। मंगलवार को नडाल ने अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेला जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस खिलाड़ी को डच खिलाड़ी बोटिक वैन डे जैंड्सचुल्प के खिलाफ सीधे सेटों में 4-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।
मालागा में अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलते हुए, नडाल ने जीतने की पूरी कोशिश की और पहला सेट गंवाने के बाद उन्होंने वापसी करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन अंत में, डच खिलाड़ी ने उन्हें कड़ी चुनौती दी। पहले सेट में, नडाल ने डच प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में 29 वर्षीय खिलाड़ी आगे निकलने में सफल रहा और पहला सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया। हालांकि, दूसरे सेट की शुरुआत अलग तरह से हुई क्योंकि डच खिलाड़ी ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा. नडाल ने वापसी के लिए खूब हिम्मत दिखाई और 1-4 से पिछड़ने के बाद 3-4 से आगे हो गए। लेकिन, बोटिक वैन डे जैंड्सचुल्प ने अपना संयम बनाए रखा और दूसरा सेट भी 6-4 से अपने नाम कर मुकाबले को सीधे सेटों में जीत लिया






best stack to gain muscle
References:
git.lucas-michel.fr