ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

राज्य मंत्री जाकिर हुसैन पर बम हमले की CID ने शुरू की जांच, अस्पताल में आज CM ममता ने की मंत्री से मुलाकात

बंगाल में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सियासत गर्माती जा रही है। चुनावी दौर में आये दिन कुछ ऐसे हादसे भी हो रहे है जिससे पक्ष – विपक्ष एक दुसरे पर हमलावर हो रहे है। ऐसा ही एक मामला बीते दिन तब हो गया जब पश्चिम बंगाल की सरकार में मंत्री जाकिर हुसैन पर मुर्शिदाबाद में किसी ने बेम से हमला किया गया। इस हादसे से सियासी भूचाल तो आ ही गया था लेकिन अब जाकिर हुसैन पर हुए हमले की जांच बंगाल CID के हाथ में पहुंच गई है।

इसी क्रम में आज सुबह सीआईडी की एक टीम मुर्शिदाबाद में उस जगह पहुंची, जहां पर मंत्री पर बम से हमला किया गया। बता दे इस मामले में सीआईडी ने केस दर्ज कर लिया है, साथ ही इस बात की जांच शुरू कर दी गई है। सीआईडी अब इस चीज को खंगालने में जुटी है कि पेट्रोल बम कैसे आया।

ये भी पढ़े : Farmers’ Protest LIVE: किसानों का रेल रोको अभियान शुरू, दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद, यूपी, पूजब समेत बिहार में भी दिखा असर

ममता बनर्जी ने आज अस्पताल जा कर की हुसैन से मुलाकात।

मुर्शिदाबाद में हमले में कुल 20 लोग हुए थे घायल।

बीते दिन हुए इस हमले में मुख्य निशाना हुसैन थे जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दे ये हादसा बुधवार को रात करीब 9:45 बजे मुर्शिदाबाद जिले के निमतिता रेलवे स्टेशन के बाहर हुआ। कुछ अज्ञात लोगों ने एक के बाद एक कई बम उन्हें निशाना बनाते हुए फेंके, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उनके अलावा करीब एक दर्जन समर्थक भी जख्मी हुए हैं। मंत्री जाकिर हुसैन के शरीर के बाएं हिस्से में ज्यादा चोट आई है। खासतौर पर पैर में ज्यादा जख्म है।

आरोपों का दौर शुरू।

टीएमसी के मुर्शिदाबाद जिले के अध्यक्ष अबू ताहिर खान ने इस घटना के बाद आरोप बीजेपी पर लगाया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने इन आरोपों को खारिज करते हुए उल्टे टीएमसी को ही इसके लिए जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद अपराधियों का गढ़ हो गया है। घोष ने कहा, ‘ऐसा हो सकता है कि चुनाव से ठीक पहले टीएमसी में छिड़े आंतरिक संघर्ष के चलते ताहिर हुसैन को निशाना बनाया गया हो।’

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button