ताज़ा खबरेंभारत

राजस्थान: रात में महिला से की छेड़छाड़, सुबह परिजन ने युवक को पहनाई जूते की माला, पूरे गाँव में घुमाया निर्वस्त्र

राजस्थान के झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात घर में घुसकर एक युवक ने महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ कर दी। इस घटना के बौखलए महिला के परिजनों ने अगली सुबह आरोपी युवक से ना केवल मारपीट की बल्कि उसे निर्वस्त्र कर जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया। फिर जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर युवक को मुक्त कराया, और साथ ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, अब महिला ने भी छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है।

कब हुई महिला से छेड़छाड़।

दरअसल महिला ने सारोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक शनिवार की रात साढ़े 9 बजे वह घर में अकेली थी, तभी गांव के ही युवक ने उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया।

ये भी पढ़े : खौफनाक : गाजियाबाद में बेखौफ बदमाशों ने बीच सड़क युवक की लाठी से पीट-पीट कर की हत्या, आरोपी फरार

तब पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों ने रविवार सुबह आराेपी को समझौते के लिए ढाबे पर बुलाया, वहां मारपीट कर निर्वस्त्र कर दिया और उसके हाथ पीछे बांध दिए। लाठी, लात-घूंसों से मारपीट करते रहे। उसके गले में जूते की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया। मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बनाया।

ये 8 आरोपी हुए गिरफ्तार।

वीडियो बनाने के बाद आरोपी उस युवक को सरेराह मारपीट करते हुए गांव के तिराहे पर ले गए। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित युवक को छुड़ाकर चौकी पर लाई। यहां पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर 8 आरोपियों भतरराज, बालचंद, रामलाल, राजेंद्र, पूरण, रामदयाल, राजाराम व सत्यनारायण के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button