राजस्थान में साबरमती-आगरा कैंट ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे में कोई घायल नहीं

अजमेर: राजस्थान में साबरमती-आगरा कैंट ट्रेन (गाड़ी संख्या 12548) के चार डिब्बे आज सुबह तड़के 1 बजे पटरी से उतरा गए. यह हादसा अजमेर में मदार स्टेशन के पास हुआ. जानकारी के अनुसार इंजन समेत ट्रेन के चार जनरल डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है.
#WATCH राजस्थान: अजमेर में मदार स्टेशन से पहले साबरमती आगरा कैंट सुपरफास्ट ट्रेन के 4 डिब्बे पटरी से ऊतर गए। किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है, आगे की जांच जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।#Rajasthan pic.twitter.com/JHT1kMms5Z
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) March 18, 2024
रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे अधिकारियों ने अजमेर के रेलवे अस्पताल जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में अपना स्टाफ भेजा है, ताकि हादसे में कोई घायल हुआ हो तो उसका इलाज किया जा सके. वहीं, रेलवे के अधिकारियों ने अजमेर रेलवे स्टेशन और मदार के रेलवे स्टेशन पर जर्नल कोच के यात्रियों के लिए खाने-पीने और चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करा दी है और रूट सामान्य होने के बाद सभी यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक भेजा जाएगा.





