ताज़ा खबरें

राजस्थान में आसमान से बरस रही है आग, 50 डिग्री पहुंचा तापमान

राजस्थान में आसमान से बरस रही है आग, 50 डिग्री पहुंचा तापमान

देश के कुछ हिस्सों में लोगों को इन दिनों प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान के फलौदी में शनिवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी के कारण राज्य में चार दिन में 19 लोगों की मौत हुई है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिला कलेक्टर को राज्य में लू से आमजन एवं पशु-पक्षियों को राहत प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार ने सभी जिला कलेक्टर को सुचारू व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।

मौसम विभाग के अनुसार एक जून, 2019 के बाद से 50 डिग्री सेल्सियस तापमान देश में सबसे अधिक है, तब राजस्थान के ही चूरू में 50.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। अत्यधिक गर्मी ने न सिर्फ उत्तर के मैदानी इलाकों और मध्य क्षेत्रों को, बल्कि हिमाचल प्रदेश एवं पूर्वोत्तर में असम व अरुणाचल प्रदेश की पहाडि़यों को भी प्रभावित किया है।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, इन शहरों में इतने डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री,

जैसलमेर में 48 डिग्री,

बीकानेर में 47.2 डिग्री,

चूरू में 47 डिग्री,

जोधपुर में 46.9 डिग्री,

गंगानगर में 46.5 डिग्री,

कोटा में 46.3 डिग्री

राजधानी जयपुर में 43.8 डिग्री

वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर प्रदेश की जनता बिजली कटौती एवं पेयजल की आपूर्ति न होने से त्रस्त है, तो दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस संकट को दूर करने के लिए समस्या का समाधान खोजने की बजाय दूसरे प्रदेशों में जाकर चुनाव प्रचार करने में व्यस्त हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button