राजस्थान: भारतीय वायुसेना का एक विमान जैसलमेर में हुआ दुर्घटनाग्रस्त
राजस्थान: भारतीय वायुसेना का एक विमान जैसलमेर में हुआ दुर्घटनाग्रस्त
राजस्थान में जैसलर से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहाँ भारतीय सेना के एक विमान दुर्धटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जैसलमेर के रेगिस्तान क्षेत्र में भारतीय वायु सेना का हेलीकाप्टर क्रैश हुआ है। यह हादसा शहर की जवाहर कॉलोनी के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया।
गौरतलब है कि पीएम नरेन्द्र मोदी आज जैसलमेर स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास देखने आए हुए हैं। फिलहाल दोनों पायलट के सुरक्षित होने की बात बताई जा रही है। क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर तेजस था. वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।
राजस्थान के जैसलमेर में रेगिस्तानी क्षेत्र में भारतीय वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/Xr7wXIRmOQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2024
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा





