ताज़ा खबरें

राजस्थान: पीएम मोदी ने चूरू में जनसभा को किया संबोधित, कहा “मोदी ने तय किया कि सरकार द्वारा दिए गए घरों पर महिलाओं का होगा नाम”

राजस्थान: पीएम मोदी ने चूरू में जनसभा को किया संबोधित, कहा “मोदी ने तय किया कि सरकार द्वारा दिए गए घरों पर महिलाओं का होगा नाम”

 

लोकसभा चुनाव नज़दीक हैं ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी के लिए दिन-प्रतिदिन ताबड़तोड़ रैलियां, सभाएं और रोड शो कर रहे हैं। बीते दिन पीएम मोदी ने बिहार और पश्चिम बंगाल में रैलियां की। इसी क्रम में पीएम मोदी ने आज राजस्थान के चूरू में भी एक जनसभा को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने चूरू में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी समाज रचना ऐसी रही है कि घर होगा तो पुरुष के नाम पर, गाड़ी होगी तो पुरुष के नाम पर, खेत होगा तो पुरुष के नाम पर….सब कुछ पुरुष के नाम पर। मोदी ने तय कर लिया कि सरकार जो घर देगी वो महिलाओं के नाम पर होगा।”

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, “जब राजस्थान विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा…बीते 10 साल में मोदी ने देश में जो काम किए हैं उन्होंने विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है…10 साल पहले देश की खस्ता हालत में था। कांग्रेस के बड़े-बड़े घोटालों और लूट के कारण अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी…करोड़ों गरीबों के सिर पर छत नहीं थी।”

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि , “…जो काम अब तक हुआ है वो ट्रेलर है…जो मोदी ने किया है वो तो एपेटाइजर है अभी तो खाने की पूरी थाली आनी बाकी है। बहुत कुछ करना है। बहुत सारे सपने हैं, हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।”

PM नरेंद्र मोदी ने चूरू में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “…मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की है, मुस्लिम परिवार का हर पिता सोचता था कि बेटी की शादी कर दी लेकिन अगर 2-3 बच्चे होने के बाद अगर तीन तलाक करके भेज देगा तो मैं बेटी को कैसे संभालूंगा… “

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button