
नई दिल्ली: एंटरटेनमेंट जगत के लिए साथ ही देश के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा. 16 अप्रैल को राजस्थान की 19 वर्षिय नंदिनी गुप्ता को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज पहनाया गया है. उनके साथ, दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप बनी, जबकि मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग को दूसरी रनर-अप का ताज पहनाया गया. बता दें कि मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी.
View this post on Instagram
कौन है नंदिनी..?
19 साल की नंदिनी, राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं. उनके पास बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री है. बता दें वह ‘फेमिना मिस इंडिया राजस्थान’ भी रह चूकी हैं.
भारत की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के 59वें वर्जन को इंडोर स्टेडियम, खुमान लंपक, इंफाल, मणिपुर में आयोजित किया गया था. यह शाम सितारों से सजी दिखी. इस प्रतियोगिता में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, भूमी पेडनेकर और नेहा धूपिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज की और शाम को और हसीन कर दिया.





