ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

राजनीति में एंट्री नहीं लेंगे थलाइवा, खराब तबीयत की वजह से लिया फैसला

तमिलनाडु में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले सुपरस्टार रजनीकांत ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल रजनीकांत ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि वो कोई राजनीतिक दल नहीं बनाने जा रहे हैं। लेकिन, तमिलनाडु के लोगों के लिए आगे भी काम करते रहेंगे।

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर दी जानकारी।

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे रजनीकांत ने फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि वह अब अपनी पार्टी लॉन्च करने का फैसला वापस लेते हैं। रजनीकांत ने कहा कि बीमारी ने बहुत कुछ सिखा दिया। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनता के लिए काम करते रहेंगे।

ये भी पढ़े : खौफनाक : गाजियाबाद में बेखौफ बदमाशों ने बीच सड़क युवक की लाठी से पीट-पीट कर की हत्या, आरोपी फरार

रजनीकांत ने किया था पार्टी बनाने का ऐलान।

बता दें, रजनीकांत की ओर से ऐलान किया गया था कि वो 31 दिसंबर को अपने राजनीतिक दल की घोषणा करेंगे। पार्टी बनाने की इस बात के सामने आने के बाद तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनका लड़ना तय माना जा रहा था। राजनैतिक विशेषज्ञों का तो ये तक कहना था कि रजनीकांत मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी बन सकते हैं।

हैदराबाद में बिगड़ी थी एक्टर की तबीयत।

गौरतलब है कि बीते दिनों हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान रजनीकांत की तबीयत बिगड़ गयी थी। फिर तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अस्पताल से उन्हें बीते दिन ही छुट्टी मिली है जिसके बाद उन्होंने ये एलान किया है।

2021 में तमिलनाडु में होगा विधानसभा चुनाव।

बता दे तमिलनाडु में 2021 में ही विधान सभा चुनाव होने हैं। डीएमके, AIADMK, कांग्रेस, बीजेपी चुनाव में मुख्य पार्टी होंगी। इसके अलावा इस बार कमल हासन की पार्टी भी चुनावी मैदान में होगी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button