ताज़ा खबरेंभारत

राऊज एवेन्यू कोर्ट लाए गए AAP सांसद संजय सिंह, कहा- “यह अन्याय है मोदी जी का, हारेंगे मोदी”

नई दिल्ली: दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार AAP सांसद संजय सिंह को आज दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया. कोर्ट के अंदर जाते हुए संजय सिंह ने कहा, “यह अन्याय है मोदी जी का, हारेंगे मोदी, मोदी जी चुनाव हार रहे हैं इसलिए ऐसा कर रहे हैं.”

गौरतलब है कि बीते दिन आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी से सांसद संजय के दिल्ली स्थित आवस पर ED की छापेमारी के बाद सांसद संजय को प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने गिरफ्तार कर लिया था. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को दिल्ली की अब वापस ली गई नई उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है.

 

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के बाद इस मामले में यह दूसरी हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी है.

 

इससे पहले, मई में संजय सिंह ने वित्त सचिव टीवी सोमनाथन को लिखे पत्र में कहा था कि ईडी निदेशक और सहायक निदेशक ने जानबूझकर बिना किसी आधार के कथित शराब घोटाले से उनका नाम जोड़ा, उनकी सार्वजनिक छवि खराब की और उन्हें बदनाम किया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button