ताज़ा खबरें

रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की परीक्षा, आज होगा फ्लोर टेस्ट

रांची: झारखंड में आज हेमंत सोरेन सरकार का अपने फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है. फ्लोर टेस्ट के लिए सीएम हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा में 11 बजे विश्वास मत पेश करेंगे. वहीं फ्लोर टेस्ट के बाद हेमंत सोरेन की कैबिनेट का विस्तार होगा.

 

जानकारी के अनुसार हेमंत सोरन कैबिनेट के मंत्रियों को राजभवन में करीब 3:30 शपथ दिलाया जाएगा. वहीं अब इसी के साथ झारखंड में मंत्री बनने वालों की नाम पर भी चर्चा तेज हो गयी है.

 

सूत्रों के अनुसार जो संभावित मंत्रियों के नामों की सूची सामने आ रही है, उसके अनुसार इस बार मंत्रिमंडल में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में सीएम को छोड़कर 6-4-1 के फॉर्मूले के तहत कैबिनेट का विस्तार होगा. यानि कि हेमंत सोरेन कैबिनेट में इस बार 6 जेएमएम, 4 कांग्रेस और 1 आरजेडी कोट से मंत्री बन सकते हैं.

 

गौरतलब है कि, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के राजभवन में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फि शपथ ली. हेमंत सोरेन तीसरी बार राज्य की कमान संभालने जा रहे हैं. इससे पहले उन्हें इंडिया अलायंस विधायक दल का नेता चुन लिया गया था. इस बीच राज्यपाल सीवी राधाकृष्णन ने इंडी गठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button