यूपी के बांदा में दिल्ली जैसी घटना, तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को 1 किमी तक घसीटा

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में दिल्ली की तरह एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी और महिला को घसीटते हुए करीब एक किलोमीटर तक ले गया. इस घटना में महिला की मौत हो गई.
मामला यूपी के बांदा जनपद का है जहां दिल्ली के कंझावला जैसी घटना सामने आई. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रक स्कूटी सवार महिला को घसीटते हुए लगभग एक किलो मीटर दूर ले गया. इस घटना के चलते स्कूटी में आग लग गई और ट्रक आग की चपेट में आ गया. मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन इस हादसे में स्कूटी सहित महिला जलकर ख़ाक हो गई. महिला की पहचान पुष्पा सिंह के रूप में हुई है जो एक यूनिवर्सिटी में क्लर्क के पद पर तैनात थी.
ASP लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि, हमें दुर्घटना की सूचना मिली थी. एक महिला स्कूटी पर सवार थी जो विश्वविद्यालय में टीचर थी. वह लखनऊ की रहने वाली हैं. उनकी स्कूटी डंपर में फंस गई थी जिससे घर्षण से आग लग गई और मौके पर उनकी मृत्यु हो गई. पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है.
घटना के बाद से ही अरोपी ट्रक चालक फरार है. सूत्रों की मानें तो ट्रक चालक शराब के नशे मे था, जो हादसे के बाद स्कूटी के नीचे दबे होने की जानकारी के बाद भी 1 किलोमीटर ट्रक दौड़ाता चला गया. लेकिन जब ट्रक में आग लग गई तो खुद को बचाने के लिए ड्राइवर ट्रक रोककर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की तरफ भाग गया.






I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!