ताज़ा खबरें

यूपी एमएलसी चुनाव में बजा भाजपा का डंका, 5 में से 4 सीटों पर दर्ज की जीत, 1 सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में 

यूपी एमएलसी चुनाव में बजा भाजपा का डंका, 5 में से 4 सीटों पर दर्ज की जीत, 1 सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में 

 

यूपी एमएलसी चुनाव में पांच सीटों पर गिनती पूरी हो गई है। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद खंड स्नातक की तीन और शिक्षक कोटे की दो सीटों पर 30 जनवरी को हुए मतदान के बाद आज गुरुवार को परिणाम आ गए हैं।

इन पांच सीटों में से बीजेपी ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने निर्णायक बढ़त बना रखी है।

लेकिन इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है।

इस चुनाव में सपा को कम से कम एक सीट पर जीत जरूरी थी, इस चुनाव में एमएलसी चुनाव की करारी हार के बाद सपा को झटका लगा है।

दरअसल, जिससे विधान परिषद चुनाव में नेता विपक्ष की कुर्सी को बचाया जा सके। सदन में सपा के कुल नौ सदस्य हैं और पार्टी को नेता विपक्ष की कुर्सी को बचाए रख पाने के लिए एक सीट जरूरी थी।

लेकिन पार्टी तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं जीत सकी। इसे विधान परिषद में सपा के लिए एक और झटका माना जा रहा है। अब विधान परिषद के कुल सौ सदस्यों में केवल नौ सपा के सदस्य हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button