ताज़ा खबरें

यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर किया ड्रोन हमला, बंद किया गया एयरपोर्ट

यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर किया ड्रोन हमला, बंद किया गया एयरपोर्ट

रूस-यूक्रेन की बीच छिड़ी जंग शांत होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार रूस द्वारा यूक्रेन पर किए जा रहे हमलों पर यूक्रेन ने बीती रात जवाबी कार्रवाई की। यूक्रेन ने एक बार फिर रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन से हमला किया है। इस दौरान यूक्रेन ने मॉस्को की दो इमारतों निशाना बनाया। बता दें कि ड्रोन हमले के बाद मॉस्को में एयर ट्रैफिक रोक दिया गया है।

रूसी मीडिया के मुताबिक यूक्रेनी ड्रोन हमले में मॉस्को में दो इमारतें मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हमले में एक व्यक्ति घायल है। हमले में दो ड्रोन शामिल थे और बाद में मॉस्को के पश्चिम में इन दोनों को मार गिराया गया। हमले के बाद राजधानी मॉस्को का वनुकोवो हवाई अड्डा आने-जाने के लिए बंद कर दिया गया था और उड़ानें अन्य हवाई अड्डों पर पुनर्निर्देशित की गई हैं। हालांकि, एक घंटे से भी कम समय में परिचालन सामान्य हो गया।

बता दें कि यूक्रेन ने दो दिन पहले भी मॉस्को पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की थी, जिसे रूसी सेना ने नाकाम कर दिया था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया था कि उसने रात में यूक्रेन के ड्रोन हमले को विफल कर दिया है. मंत्रालय ने टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए मैसेज में जानकारी दी कि “मानवरहित वाहन को रूसी एयर डिफेंस ने नष्ट कर दिया. कोई हताहत या क्षति नहीं हुई है.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button