यात्रा के दूसरे चरण के लिए ऑस्ट्रिया के वियना पहुंचे पीएम मोदी
वियना: मॉस्को में पुतिन से मुलाक़ात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए ऑस्ट्रिया के वियना पहुंचे. यहां होटल रिट्ज-कार्लटन पहुँचने के बाद पीएम ने भारतीय प्रवासियों का अभिनंदन किया.
होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचने पर ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत करते हुए ‘वंदे मातरम’ गाया.
#WATCH वियना, ऑस्ट्रिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचने पर ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने उनका स्वागत करते हुए ‘वंदे मातरम’ गाया। pic.twitter.com/qlpgMhnOQ6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2024
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय समुदाय की एक सदस्य ने कहा, “हमने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की…हम बहुत खुश हैं कि हमें उनसे मिलने का मौका मिला…” इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी ने यहां भारतीय प्रवासियों का अभिवादन भी किया.





