ताज़ा खबरें

“यहां की चाय नहीं पियूंगा, जहर दे दो तो”, DGP ऑफिस में पुलिस अधिकारीयों से बोले पूर्व सीएम ‘अखिलेश यादव’ 

यहां की चाय नहीं पियूंगा, जहर दे दो तो“, DGP ऑफिस में पुलिस अधिकारीयों से बोले पूर्व सीएम ‘अखिलेश यादव’ 

 

आज रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्हें पुलिस अधिकारीयों ने चाय पिने लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने जिस ढंग से चाय पीने के लिए मना वह इस वक्त मीडिया की सुर्ख़ियों में बना हुआ हैं। अखिलेश यादव ने पुलिस अधिकारीयों की चाय पीने से मना करते हुए कहा कि- ‘मैं यहां की चाय नहीं पियूंगा, जहर दे दो तो, मुझे भरोसा नहीं’।  

दरअसल, अखिलेश समाजवादी पार्टी मीडिया सेल टि्वटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में यूपी पुलिस के मुख्यालय पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें चाय ऑफर किया। अखिलेश यादव ने चाय पीने से इंकार कर दिया। अधिकारी उन्हें बैठकर चाय पीने की बात कहीं तो अखिलेश यादव ने कहा कि यहाँ की चाय नहीं पिऊंगा, बाहर जाकर पी लेंगे। वहां से मंगा लेंगे। लेकिन, तुम लोगों की चाय नहीं पिएंगे कहीं जहर मिला दिया तो।

यह है पूरा मामला 

समाजवादी पार्टी मीडिया सेल टि्वटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई है। इसी को लेकर मामला गरमाया हुआ है। समाजवादी पार्टी मीडिया सेल टि्वटर हैंडल की ओर से पिछले दिनों कई ट्वीट किए गए थे। मामला दर्ज हुआ तो हजरतगंज पुलिस ने रविवार की सुबह मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ पुलिस के अनुसार, पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में हजरतगंज थाने में 3 केस दर्ज कराए गए हैं।

पुलिस ने इसी आधार पर मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया। मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भड़क गए। वे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ यूपी पुलिस हेडक्वार्टर पहुंच गए। उन्होंने यूपी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस की टीम अखिलेश यादव को लेकर हेडक्वार्टर के भीतर चली गई। इसी बीच सपा अध्यक्ष को पुलिस अधिकारियों ने चाय ऑफर किया। जिस पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम यहां की चाय नहीं पिएंगे, हम अपनी चाय लाएंगे। कप आपका ले लेंगे। लेकिन आपकी चाय नहीं पिएंगे। कहीं जहर दे दिया तो? हमें भरोसा नहीं है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

4 Comments

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button