IPL 2024खेल

यशस्वी जायसवाल की शानदार पारी के आगे झुकी मुंबई इंडियंस, RR ने MI को 9 विकेट से दी मात

MI vs RR: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के 38वें मुकाबला में राजस्थान रॉयल्स ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर मुंबई को घुटने पर ला दिया. इसी के साथ मुंबई की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं.

 

बता दें कि मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. मुंबई की शुरुआत धीमी रही बावजूद इसके मुंबई ने 179 रन का स्कोर खड़ा किया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अकेले ही यशस्वी जायसवाल की शानदार पारी ने मुंबई को चारों घाने चित्त कर दिया. जयसवाल की पारी की बदौलत 19वें ओवर में ही राजस्थान ने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया.

 

राजस्थान के लिए ओपनिंग करने उतरे जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई. बटलर 25 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए. तो वही यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ते हुए 60 गेंदों में 104 रन की पारी खेली और टीम को आसान जीत दिला दी. सैमसन ने जायसवाल का साथ देते हुए 38 रन बनाए. वहीं राजस्थान के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे संदीप शर्मा जिन्होंने 5 विकेट लेकर मुंबई की कमर तोड़ दी. संदीप शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केवल 18 रन देकर 5 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बनें

 

मुंबई की ओर से तिलक वर्मा और नेहाल वधेरा का तूफान देखने को मिला. तिलक ने मुंबई के लिए शानदार बल्लेबाजी की और 45 गेंदों में कुल 65 रन बनाए. वहीं आईपीएल 2024 के अपने पहले ही मैच में नेहाल ने कमाल की बल्लेबाजी की. नेहाल 24 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गए.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button