ताज़ा खबरें

मोरक्को के भूकंप में मरने वालों की संख्या में हुई बढ़त, 2800 के पार हुआ आंकड़ा 

मोरक्को के भूकंप में मरने वालों की संख्या में हुई बढ़त, 2800 के पार हुआ आंकड़ा 

 

मोरक्को की धरती पर बीते शुक्रवार देर रात आए विनाशकारी भूकंप से हज़ारों लोगों की जान जा चुकी है। भूकंप इतना भीषण था कि चार दिन बाद भी मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। मोरक्को में राहत और बचाव अभियान जारी है।  ताजा अपडेट के मुताबिक मरने वालों की संख्या 2800 हो गयी है जबकि 2,562 लोग घायल हैं। स्पेन, कतर, ब्रिटेन, इजरायल और यूएई की सहभागिता वाले अभियान में दूरदराज के इलाकों में बचाव दल पहुंचने लगे हैं। 

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार रात मध्य मोरक्को की धरती पर शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता मापी गयी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि रात 11:11 बजे आए भूकंप की शुरुआत में तीव्रता 6.8 दर्ज की गई। (2211 GMT), जिसके कारण कई सेकंड तक झटके महसूस हुए। हालाँकि, मोरक्को के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी और चेतावनी नेटवर्क ने इसे रिक्टर पैमाने पर 7 मापा। अमेरिकी एजेंसी ने 19 मिनट बाद 4.9 तीव्रता का झटका भी नोट किया। शुरुआती जानकारी में 296 लोगों के मरने व दर्जनों के घायल होने की खबर थी। लेकिन बाद में यह संख्या बढ़ती गयी।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।’ भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button