ताज़ा खबरें

मोदी सरकार किसानों को दी सौगात, 14 फसलों पर कैबिनेट ने MSP को दी मंजूरी

मोदी सरकार किसानों को दी सौगात, 14 फसलों पर कैबिनेट ने MSP को दी मंजूरी

 

केंद्र की मोदी 3.0 की सरकार ने आज यानी बुधवार को दूसरी कैबिनेट बैठक हुई जिसमें केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। केंद्र ने खरीफ फसल के लिए 14 फसलों पर MSP को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि, “आज कैबिनेट में किसान कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। खरीफ फसल के लिए 14 फसलों पर कैबिनेट ने MSP को मंजूरी दी है। धान का नया MSP 2,300 रुपए किया गया है जो पिछली MSP से 117 रुपए अधिक है। कपास का नया MSP 7,121 और एक दूसरी किस्म के लिए 7,521 रुपए पर मंजूरी दी है जो पिछली MSP से 501 रुपए ज्यादा है।”

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि MSP की बढ़ोतरी के सरकार पर लगभग 2 लाख करोड़ का खर्च बढ़ेगा। इसके साथ ही कैबिनेट ने महाराष्ट्र के दहानू तालुका (पालघर) में डीप ड्राफ्ट ग्रीनफील्ड पोर्ट को मंजूरी दी है. कैबिनेट ने 76 हजार 220 करोड़ के वधावन पोर्ट को मंजूरी दी है

वहीं कैबिनेट की दूसरी बैठक में कई अन्य अहम फैसले लिए गए।केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की पहली अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजना को मंजूरी देकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। ये 1GW अपतटीय पवन परियोजनाएं होंगी, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 500 मेगावाट (गुजरात और तमिलनाडु के तट पर) होगी। यह भारत के लिए एक बड़ा अवसर है।

कैबिनेट ने वाराणसी एयरपोर्ट के लिए भी खजाना खोला है। एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाने के लिए नए टर्मिनल बिल्डिंग को मंजूरी है। इसमें 2 हजार 869 करोड़ का खर्चा आएगा। रनवे को 4 हजार 75 मीटर लंबा किया जाएगा। इसके साथ ही कैबिनेट ने भारत में पहले Offshore Wind Energy Project को मंजूरी दी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button