ताज़ा खबरें

“मैं ही NCP का अध्यक्ष हूं, अगर कोई ऐसा दावा कर रहा है तो उसमें कोई सच्चाई नहीं है” राष्ट्रिय कार्यकारिणी की बैठक के बाद बोले शरद पवार

“मैं ही NCP का अध्यक्ष हूं, अगर कोई ऐसा दावा कर रहा है तो उसमें कोई सच्चाई नहीं है” राष्ट्रिय कार्यकारिणी की बैठक के बाद बोले शरद पवार

 

दिल्ली में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर आज यानी बृहस्पतिवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक खत्म हो गयी है। बैठक के बाद अध्यक्ष शरद पवार ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पुष्टि की कि वह खुद ही एनसीपी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि मैं ही NCP का अध्यक्ष हूं, अगर कोई ऐसा दावा कर रहा है तो उसमें कोई सच्चाई नहीं है।

 

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे खुशी है कि जिन लोगों को निष्कासित किया, उनको छोड़कर बाकि अन्य लोग इतने कम समय में बैठक के लिए आए। हमारे सभी साथियों की मानसिकता पार्टी को मजबूती से आगे ले जाने की रही। मुझे खुशी है कि आज की बैठक हमारा हौसला बढ़ाने के लिए मददगार होगी।

उन्होंने मीडिया से कहा कि यह जो भी कुछ हो रहा है उससे मुझे खुशी है क्योंकि जिन्होंने लोगों को वादा कर उनके वोट हासिल करने के बाद गलत रास्ते पर गए उनको इसकी ज़बरदस्त कीमत देनी पड़ेगी। राज्य की स्थिति बदलेगी। वहां राष्ट्रवादी कांग्रेस, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली शिवसेना को महाराष्ट्र की जनता हुकूमत देगी।

इस दौरान एनसीपी नेता पी. सी. चाको ने भी मीडिया से बातचीत की और कहा कि हमारी राष्ट्रीय कमेटी तालकटोरा स्टेडियम में मिली थी जिसमें शरद पवार जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित किया है… पार्टी की 27 इकाइयां हैं। इन सभी 27 राज्य इकाइयों ने NCP के साथ रहने की बात कही है। किसी भी एक इकाई ने यह नहीं कहा कि वह शरद पवार के साथ नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्य समिति ने प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और एनडीए से हाथ मिलाने वाले 9 विधायकों को निष्कासित करने के शरद पवार के फैसले को मंजूरी दी है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button