ताज़ा खबरें

मेलबर्न टेस्ट: विराट कोहली को सैम कोनस्टास से भिड़ना पड़ा भारी, मैच फीस का 20% लगा जुर्माना

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट स्टार प्लेयर विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के सैम कोंस्टास से भिड़ना महंगा पड़ गया। दोनों के बीच हुए विवाद के चलते आईसीसी (International Cricket Council) द्वारा 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही वहीं उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिए गए हैं। पिछले 24 महीनों में यह कोहली का पहली डिमेरिट अंक है। यह घटना 26 दिसंबर, 2024 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुए मैच के दौरान सामने आई।

मेलबर्न में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने 6 विकेट खोकर 311 रन बनाए। मैच के चौथे दिन विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज सैम कोंस्टास के बीच मैदान पर तीखी बहस हुई।

मामला कुछ यूँ हुआ कि ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद जब प्लेयर्स दूसरे छोर की तरफ जा रहे थे तो उसी समय कोहली जिनके हाथ में गेंद भी थी वह पिच की तरफ से निकल रहे थे, इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहे सैम कोंस्टास का कंधा कोहली के कंधे से जाकर भिड़ गया। हालांकि कंधा लगने के बाद कोहली आगे की तरफ बढ़ गए थे लेकिन इसी दौरान सैम ने उनसे कुछ कहा तो कोहली ने फिर पलटकर उन्हें जवाब दिया, जिसमें दोनों के बीच काफी गहमागहमी भी देखने को मिली और ऐसे में अंपायर को बीच बचाव के लिए आगे आना पड़ा। सैम अपनी बल्लेबाजी के दौरान काफी आक्रामक दिखाई दिए जिसमें वह लगातार एमसीजी में मौजूद फैंस को इशारे कर रहे थे।  इस बहस के बाद दोनों खिलाड़ियों को मैदान पर अंपायरों से सख्ती से निर्देश दिए गए, और उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया।

आईसीसी ने बाद में इस विवाद को लेकर कोहली पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की। कोहली को ‘लेवल 1’ की अपराध श्रेणी में दोषी ठहराया गया और उनके ऊपर 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। आईसीसी ने इस फैसले को एक चेतावनी के रूप में लिया, यह बताने के लिए कि खिलाड़ियों को मैदान पर अनुशासन बनाए रखना चाहिए और वे किसी भी तरह की अपशब्दों से बचें।

विराट कोहली की यह गलती क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनी रही और इसने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों के बीच मानसिक और शारीरिक अनुशासन के महत्व को फिर से उजागर किया। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में नहीं होंगी, और खेल का माहौल खेल भावना के अनुरूप रहेगा।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button