ताज़ा खबरेंमौसम

मुंबई में बारिश को लेकर जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, मानसूनी बारिश में जलमग्न हुई मुंबई

मुंबई में बारिश को लेकर जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, मानसूनी बारिश में जलमग्न हुई मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इन दिनों मानसून की बारिश हो रही है। बीती रात से ही मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते मुंबई के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं। ऐसे में भारतीय मौसम भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए शहर में भारी से बहुत भारी बारिश का संकेत हैं।

 

मौसम विभाग ने कहा कि मानसून ट्रफ है और मुंबई के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण भी विकसित हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप तेज पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। बता दें कि नवी मुंबई क्षेत्र के कई हिस्सों में रात भर हुई लगातार बारिश से भी जगह-जगह पानी भर गया है। अत्यधिक खराब मौसम की स्थिति में ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है इसका असर रेल, सड़क और हवाई समेत परिवहन सुविधाओं पर पड़ता है शहर में भारी बारिश के बीच मुंबई के किंग्स सर्कल इलाके में पानी भर गया है।

IMD के मुताबिक मुंबई और आस-पास के क्षेत्रों में एक और बारिश का लंबा दौर आने वाला है। आने वाली इस मूसलाधार बारिश से मुंबई वासियों की एक बार फिर से मुसीबत बढ़ने वाली हैं। हर साल मॉनसून की बारिश में मुंबई के कई इलाके जलभराव के कारण डूब जाते हैं, ऐसे में  खासकर सार्वजनिक परिवहन से आने-जाने वाले कामकाजी लोगों की परेशानियां बढ़ती हैं।

मौसम विभाग ने कहा है कि 12 जुलाई को पालघर, ठाणे, धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, अहमदनगर, कोल्हापुर, सांगली, शोलापुर, औरंगाबाद, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद, अकोला, अमरावती, बुलढाणा, गढ़चिरौली, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में भारी बारिश होने की संभावना है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button