ताज़ा खबरें

मुंबई: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को मिली धमकी, बांद्रा पुलिस स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुआ केस

मुंबई: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को मिली धमकी, बांद्रा पुलिस स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुआ केस

दिग्गज फिल्म अभिनेता शाहरुख़ खान से जुड़ा एक मामला सामने आया है, यहाँ प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिल्म अभिनेता शाहरुख़ खान को धमकी मिली है। इस मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन पर किसी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कथित तौर पर धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बीएनएस की धारा 308(4), 351(3)(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बीते 2 नवंबर को शाह रुख खान ने अपना 59वां जन्मदिन मनाया है और अब 5 दिन बाद ही उनको जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक शाह रुख को ये धमकी छत्तीसगढ़ के रायपुर के एक शख्स की तरफ से मिली है।

गौरतलब है कि जहां एक तरफ जहां सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की ओर से लगातार धमकाया जा रहा है, दूसरी ओर अब शाहरुख खान को भी मारने की धमकी मिली है। खबरों के मुताबिक, फैजान नाम के शख्स ने यह धमकी भरा कॉल किया था, जो रायपुर का बताया जा रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button