मुंबई फिर हुई पानी-पानी; हाई टाइड की चेतावनी, कई ट्रेनें हुई प्रभावित

मुंबई में रविवार सुबह से ही हो रही भारी बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव हो गया है. सांताक्रूज ठाणे, मुलुंद, पवई, पालघर, अंधेरी, हिंदमाता में भारी जलभराव है जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
मुंबई के वकोला में सड़के और पार्किंग पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं.
Mumbai: Water logging in parts of the city following incessant rainfall; visuals from Vakola area. #MumbaiRain pic.twitter.com/5QdUhKBuYA
— ANI (@ANI) August 4, 2019
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को मुंबई में अलर्ट जारी किया और आज शहर में भारी बारिश और हवाओं के चलने की एडवाइजरी की. मौसम विभाग ने अपनी एडवाइजरी में मुंबई के निवासियों से आग्रह किया कि वे एडवाइजरी में उच्च ज्वार के मद्देनजर घर के अंदर रहे और समुद्र-जल क्षेत्रों में न जाएं.
“मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. राजधानी में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के चलने की संभावना है.” आईएमडी ने कहा कि मछुआरों को समुद्र के नजदीक स्थित क्षेत्रों में उद्यम न करने की सलाह दी जाती है.
मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो रविवार को समुद्र में हा टाइड आ सकता है और इस दौरान 4.5 मीटर ऊंची लहरे उठ सकती हैं.
India Meteorological Department (IMD) Mumbai: Rainfall to continue with gusty winds. High tide of 4.5 m plus today afternoon, and surcharged Mithi River.
Avoid outing as far as possible, the sea will be rough, fisherman warnings, heavy rainfall warnings have been issued in place.— ANI (@ANI) August 4, 2019
भारी बारिश के बाद हुए जलभराव के चलते सेंट्रल रेलवे ने सियान और कुर्ला के बीच सभी चार लाइनों की रेल सेवाएं रोक दी हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बयान जारी कर कहा है कि मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहेगी. मौसम विभाग ने लोगों को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है और मछुआरों को समुद्र तट पर जाने से मना किया है.
Central Railways: Due to very very intense rainfall throughout, there is accumulation of water in different sections of Central Railway Suburban section of Mumbai. We are reviewing situation every 30 minutes. https://t.co/5vwUcnF8Eo
— ANI (@ANI) August 4, 2019
शेहर में भारी बारिश के चलते 10 से अधिक ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया गया है.
Cancellation/Partial Cancellation/Diversion of Trains due to Heavy Rains and Water Logging in Mumbai Division @RailMinIndia @PiyushGoyalOffc @Central_Railway pic.twitter.com/RkJ79s37tY
— SouthCentralRailway (@SCRailwayIndia) August 4, 2019
उधर, भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट से 7 उड़ानों को रद्द किया गया है. वहीं कई विमान सेवाएं विलंब से संचालित हो रही हैं. सांताक्रूज एरिया के मिलान सबवे में भारी बारिश के बाद पानी भर गया है.
Mumbai: Water-logging in Milan Subway of Santa Cruz area following heavy rainfall pic.twitter.com/KvK4gkwu2N
— ANI (@ANI) August 4, 2019
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने अब तक महाराष्ट्र और गुजरात में आठ टीमों को तैनात किया है. दोनों ही राज्यों में इस समय भारी बारिश हो रही है और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है
National Disaster Response Force (NDRF) has so far deployed eight teams each in Maharashtra and Gujarat. #monsoon pic.twitter.com/MUXZ2tgBqI
— ANI (@ANI) August 4, 2019
वेस्टर्न लाइन की ट्रेनें भी 15 मिनट की देरी से चल रही हैं. नाशिक के प्रसिद्ध त्रयम्बकेश्वर मंदिर परिसर पानी से भर गया है जिसके बाद वहां से झरने की तरह पानी बह रहा है.
#WATCH: Flooding in premises of Trimbakeshwar Temple in Nashik following incessant rainfall. #Maharashtra pic.twitter.com/e2RVbAOeFx
— ANI (@ANI) August 4, 2019






Tham gia các diễn đàn, nhóm cộng đồng để học hỏi kinh nghiệm thực tế, chiến thuật từ những người chơi đi trước. – Chủ động chia sẻ, cập nhật thông tin mới về xu hướng cá cược, lưu ý và các mẹo hay. – Tận dụng sự hỗ trợ từ đội ngũ chăm sóc khách hàng 188V khi cần thiết. TONY01-30H
Chỉ có tại 188V , bạn mới được hưởng chính sách giới thiệu bạn bè nhận hoa hồng cực cao. Chia sẻ niềm vui, nhận ngay tiền thưởng. TONY01-30H