ताज़ा खबरेंभारत

मुंबई के मॉल में चल रहे कोविड अस्पताल में लगी आग, 10 की मौत, 70 को बचाया

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक मॉल में स्थित अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के लगभग 10 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 70 अन्य मरीजों को इस हादसे के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है । शुरुआत में इस घटना में दो लोगों की मौत की खबर थी, लेकिन अब आंकड़ा बढ़कर 10 तक पहुंच गया है। बता दे यहां 76 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के लिए एडमिट थे जिन्हें आग लगने पर आनन–फानन में शिफ्ट किया गया।

कैसे लगी आग इसकी नहीं है जानकारी।

इस हादसे के बाद पुलिस अधिकारी का कहना है घटना में 10 मरीजों की मौत हो गई। नियंत्रण कक्ष के सूत्रों ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि ऑक्सीजन का सिलेंडर फटने से आग भड़क गई। दमकल की 20 गाड़ियों और पानी के 15 टैंकरों ने आग पर काबू पा लिया है। इधर दमकलकर्मियों ने मरीजों को बाहर निकाल लिया और उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

ये भी पढ़े : Bharat Bandh Live: दिल्ली से पंजाब तक 31 जगह रेल ट्रैक पर बैठे किसान; कई जगह रेल सेवा प्रभावित, गाजीपुर-टिकरी बॉर्डर भी जाम

मेयर ने कहा – पहली बार सुना कि किसी मॉल में है अस्पताल।

आज की घटना के बारे में बोलते हुए मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि यह पहली बार है जब मैंने किसी मॉल में अस्पताल देखा है। यह बहुत गंभीर स्थिति है। सात मरीज वेंटिलेटर पर थे। 70 मरीजों को दूसरे अस्पताल में ले जाया गया है। ये आग 5 मंज़िला ईमारत में से तीसरे पर लगी है जिसमे अस्पताल था। अब महापौर किशोरी पेडनेकर का कहना है कि अगर यहां अस्पताल चलाने में किसी तरह की अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button