ताज़ा खबरेंविदेश

‘मित्र होने के नाते हम इस संकट काल में भी श्रीलंका के लोगों के साथ खड़े हैं….’ PM मोदी बोले

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ बैठक की. नई दिल्ली में पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में भी हिस्सा लिया.

 

पीएम मोदी ने कहा, मैं राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करता हूं. आज राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने अपने कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा किया है इस पर मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘पिछला 1 साल श्रीलंका के लोगों के लिए चुनौतियों से भरा रहा है. एक निकटतम मित्र होने के नाते हमेशा की तरह हम इस संकट के काल में भी श्रीलंका के लोगों के साथ खड़े रहे और जिस साहस के साथ उन्होंने इस चुनौतियों का सामना किया, मैं इसके लिए उनका अभिनंदन करता हूं.’ पीएम मोदी ने कहा कि ‘आज हमने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अतंरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा किए. हमारा मानना है कि भारत-श्रीलंका के सुरक्षा और विकास एक दूसरे से जुड़े रहें और इसलिए ये जरूरी है कि हम एक दूसरे की सुरक्षा और संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए साथ मिलकर काम करें.’

 

उन्होंने आगे कहा, आज हमने आर्थिक साझेदारी के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट अपनाया है. यह विजन दोनों देशों के लोगों के बीच समुद्री, वायु, ऊर्जा और लोगों से लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करना और पर्यटन, बिजली, व्यापार, उच्च शिक्षा और कौशल विकास में आपसी सहयोग को तेज करना है. यह श्रीलंका के प्रति भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का दृष्टिकोण भी बनाता है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button