ताज़ा खबरें

माघ पूर्णिमा आज, श्रद्धालुओं ने आज गंगा नदी में लगाई डुबकियां

माघ पूर्णिमा आज, श्रद्धालुओं ने आज गंगा नदी में लगाई डुबकियां

 

आज रविवार यानी फरवरी 05 को हिन्दू धर्म के लोग माघ पूर्णिमा के तौर पर मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रयागराज में ‘श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान किया। हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा की विशेष मान्यता है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से लोगों के सभी पाप धुल जाते हैं और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है।

 

आज 05 से फरवरी माह के नए सप्ताह का प्रारंभ हुआ है। फरवरी का दूसरा सप्ताह 05 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक है। इस सप्ताह के पहले दिन रवि पुष्य योग समेत 4 शुभ योग बन रहे हैं। इस सप्ताह में ही 06 फरवरी से हिंदू कैलेंडर के 12वें माह फाल्गुन का प्रारंभ हो रहा है।  

माघ मास भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। शास्त्रों के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन श्री हरि गंगाजल में वास करते हैं इसलिए इस दिन गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व है। जो लोग माघ पूर्णिमा व्रत रखते हैं, वे सत्यनारायण भगवान की पूजा करते हैं और उनकी व्रत कथा सुनते हैं. जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर होता है, उन लोगों को माघ पूर्णिमा की रात चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए और उन्हें अर्घ्य देना चाहिए. रात के समय में माता लक्षमी की पूजा करना भी पुण्य फलदायी होता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button