ताज़ा खबरें

महिला क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

महिला क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

 

आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मैच भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। यह मैच साउथ अफ्रीका के केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला गया। मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर महिला टी20 विश्व कप में जीत से आगाज किया है।

ग्रुप बी के मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान पाकिस्तानी टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम ने 150 रन के टारगेट को 19 ओवर में हासिल कर लिया। इस बीच भारत ने मात्र 3 विकेट गवाए।

बता दें कि जेमिमा रोड्रिग्स ने 38 गेंद पर नाबाद 53 और ऋचा घोष ने 20 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाए। दोनों के बीच नाबाद 58 रन की साझेदारी हुई। पाकिस्तान की ओर से बिस्माह मरूफ ने 55 गेंद पर नाबाद 68 रन बनाए। आयशा नसीम ने 25 गेंद पर नाबाद 43 रन बनाए। भारत की ओर से राधा यादव ने 2, दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्रकार ने 1-1 विकेट लिए।  इस के साथ ही भारत ने आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत की।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button