महिला एशिया कप 2024: भारत ने बांग्लादेश टीम को रौंदा, 10 विकेट से जीत दर्ज फाइनल में किया प्रवेश

नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदकर फाइनल में जगह बना ली है. अब मजेदार यह होगा कि टीम इंडिया का फाइनल में किस से मुकाबला होगा. गौरतलब है कि दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तानी और मेजबान श्रीलंका के बीच होना है. वहीं इसमें जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में भारत से मुकाबला करेगी.
मुकाबले की बात करें तो दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 80 रन बनाए. लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 11वें ओवर में 83 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया. ओपनर स्मृति मंधाना ने नाबाद 55 रन की पारी खेली जबकि शेफाली वर्मा 26 रन बनाकर नाबाद लौटीं. भारत (IND vs BAN) की ओर से रेणुका सिंह और राधा यादव ने 3-3 विकेट चटकाए. जवाब में भारत ने 66 गेंदों पर 83 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया.
बता दें कि भारत का अब तक का सफर अजय रहा है. भारतीय टीम बिना एक भी मुकाबला हारे फाइनल में प्रवेश कर गई है.





