ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र: रील बनाने के चक्कर में 300 फिट गहरी खाई में युवती समेत गिरी कार, कैमरे में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

महाराष्ट्र: रील बनाने के चक्कर में 300 फिट गहरी खाई में युवती समेत गिरी कार, कैमरे में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

 

महाराष्ट्र से एक चौका देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहाँ रील बनाने के चक्कर में एक महिला की 300 फीट नीचे कार समेत खाई में गिरजाने से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रहने वाली एक 23 वर्षीय लड़की रील बनाने के चक्कर में कार समेत 300 फिट गहरी खाई में गिर गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। इस पूरी घटना का वीडियो युवती के दोस्त ने कैमरे में कैद कर लिया, जिस्सके बाद इस घटना वीडियो वायरल हो गया। यह मामला औरंगाबाद जिले के सुलीभंजन के पहाड़ी इलाके का है।

युवती की पहचान 23 साल की श्वेता दीपक सुरवासे के रूप में हुई है। खाई में गिरने से कुछ सेकेंड पहले का वीडियो भी सामने आया है। श्वेता सोमवार (17 जून) की दोपहर करीब 2 बजे अपने 25 साल के दोस्त सूरज संजाउ मुले के साथ औरंगाबाद से सुलीभंजन हिल्स गई थी। वह सुलीभंजन में दत्त मंदिर के पास पहाड़ पर डाइविंग सीखते हुए रील्स बना रही थी। इसी दौरान गाड़ी रिवर्स करते समय यह हादसा हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में 23 वर्षीय लड़की ने रिवर्स गियर में गलती से एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार क्रैश बैरियर से टकराकर खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button