ताज़ा खबरेंमौसम

मुंबई में बारिश ने बरपाया कहर, लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल

मुंबई: मुंबई में बारिश आम लोगों के लिए कहर बनके बरपी है. बीते दिनों हुई तेज बारिश के चलते मुंबई झील में तबदील हो गई है. रात भर हुई बारिश में मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया. मुंबई में रात 1- सुबह 7 बजे तक 300 MM बारिश छह घंटों में दर्ज की गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक़, आज भी तेज बारिश का अंदाज़ा है. इस बीच BMC ने बारिश के चलते बच्चों के स्कूल को छुट्टी देने का ऐलान किया है. मुंबई में फ़िलहाल बारिश थमी हुई है.

रात भर हुई बारिश के बाद मुंबई में किंग सर्कल, अंधेरी सब-वे जैसे निचले इलाकों में पानी भर गया है. भारी बारिश के कारण अंधेरी सब-वे बंद करना पड़ा है. वहीं, ठाणे में भी भारी बारिश की वजह से भांडुप में रेल ट्रैक पर पानी भरने से लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है. मुंबई में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जल जमाव की स्तिथि बनी हुई है. सभी स्‍कूल-कॉलेजों में पहले सत्र में छुट्टी कर दी गई है.

 

मुंबई में भारी बारिश पर IMD के निदेशक सुनील कांबले ने कहा, “…आज सुबह 2 बजे से 6 बजे के बीच लगभग 270 मिमी बारिश दर्ज की गई… अगले 24 घंटों के लिए मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है. कल के लिए भारी बारिश का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है.”

 

मौसम विभाग की मानें तो आज हाई टाइड का वक्त दोपहर 1.57 पर है. इस दौरान समुद्र में 4.4 मीटर की लहर उठने का अनुमान है. ये बारिश अगर तब तक जारी रही, तो मुसीबत बढ़ सकती है. इससे पहले रविवार को ठाणे जिले में कसारा और टिटवाला स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं भारी बारिश और एक पेड़ गिरने के कारण बाधित हो गईं.

 

रास्ते किए गए डायवर्ट

1. एलबीएस रोड पर बेस्ट ट्रैफिक को विनोबा भावे रोड, कुर्ला के रास्ते डायवर्ट किया गया है
2. दहिसर सबवे रूट नंबर-709 को घर्टन पाड़ा ब्रिज के रास्ते डायवर्ट किया गया है.
3. गांधी मार्केट रूट नंबर 521 और 368 को भाऊ दाजी रोड के रास्ते डायवर्ट किया गया है.
4. अंधेरी सबवे रूट नंबर 251,4,84,202,203 को डी एन नगर के रास्ते डायवर्ट किया गया.
5. तिलक रोड रूट नंबर 521 को शारदा सिनेमा के रास्ते डायवर्ट किया गया
6. साईनाथ सबवे मलाड रूट नंबर 345 और 460 को मदीना मंजिल फ्लाईओवर गोरेगांव के रास्ते डायवर्ट किया गया.
7. साईनाथ सबवे मलाड रूट नंबर 281 को साईनाथ रोड पर रोका गया है
8. शिव सृष्टि कुर्ला रूट नंबर 361 और 363 को कुर्ला सिग्नल के रास्ते डायवर्ट किया गया
9. कुर्ला सिग्नल रूट नंबर 58,59,60 को अमर महल सुमन नगर के रास्ते डायवर्ट किया गया.
10. गोवंडी स्टेशन रूट नंबर 360 और 364 को देवनार गांव के रास्ते डायवर्ट किया गया.

 

मुंबई: शहर में भारी बारिश के कारण जलभराव होने पर लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

भारी बारिश के कारण मुंबई शहर में सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। वीडियो एलबीएस रोड से है.

मुंबई शहर में भारी बारिश के कारण जलभराव देखने को मिल रहा है. वीडियो कुर्ला रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button