Hindi Newsportal

महाराष्ट्र में गर्मी का कहर, एक कार्यक्रम में शामिल 11 लोगों की लू लगने से हुई मौत

0 346
महाराष्ट्र में गर्मी का कहर, एक कार्यक्रम में शामिल 11 लोगों की लू लगने से हुई मौत

 

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में बीते रविवार को ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह का आयोजन खुले मैदान में किया गया। यहाँ कार्यक्रम में शामिल कुछ लोग तेज धूप और लू की चपेट में आ गए जिससे यहाँ 11 लोगों की मौत हो गयी है वहीं  जबकि करीब 120 लोग बीमार हो गए हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लोगों की मौत का कारण गर्मी बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में कम से कम 50 लोगों को भर्ती कराया गया था, जिनमें से 24 अभी भी भर्ती हैं जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद वहां से छुट्टी दे दी गई।

इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी अस्पताल में भर्ती लोगों से मुलाकात करने पहुंचे। मुलाक़ात के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि कार्यक्रम संपन्न हो गया मगर अंत में ये घटना हुई। मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए मदद दी जाएगी। जिन लोगों का इलाज जारी है मैंने उनसे मुलाकात की है। मैंने डॉक्टरों को कहा है कि उनका अच्छा इलाज किया जाए। उनके इलाज का पूरा खर्च सरकार करेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि अगर मरीजों का अतिरिक्त इलाज किये जाने की जरूरत है, तो उन्हें विशेष अस्पतालों में भेजा जाए।

गौरतलब है कि घटना स्थल पर बदइंतजामी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। क्योंकिं लाखों लोग कई घंटे तक तेज धूप के नीचे खड़े थे। कई लोगों ने डिहाइड्रेशन और बेहोशी की शिकायत की। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर महाराष्ट्र के दूरदराज इलाकों से लोग पहुंचे थे। इसके अलावा मध्य प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात से भी लोग आए थे।