ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP और शिवसेना ने 162 विधायकों के साथ पेश किया सरकार बनाने का दावा

शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने सोमवार को 163 विधायकों के साथ महाराष्ट्र में सत्ता में आने का दावा किया। एनसीपी ने अपने 54 विधायकों में से 51 के हस्ताक्षर जमा किए। तीनों दलों ने 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत के लिए पर्याप्त विधायकों के समर्थन का दावा किया। शिवसेना ने 63 विधायकों (निर्दलीय सहित), कांग्रेस 44, राकांपा ने 51 विधायकों के हस्ताक्षर जमा किए.

वही दूसरी ओर महाराष्ट्र में तत्काल शक्ति परीक्षण के लिए शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी द्वारा संयुक्त याचिका की लगातार सोमवार दूसरे दिन सुनवाई के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार सुबह 10.30 बजे तक आदेश को सुरक्षित रखा। यानि कोर्ट कल अपना फ़ैसला सुनाएगा।

ALSO READ: Maharashtra LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट कल सुबह 10.30 बजे सुनाएगा अपना फ़ैसला

भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसे एनसीपी के सभी 54 सहित 170 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। दूसरी ओर, शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस ने भी 154 विधायक के समर्थन का दावा करते हुए अदालत को एक हलफनामा सौंपा; एनसीपी ने दावा किया कि उस समय कुछ विधायक गायब हैं क्योंकि विधायक वापस आ रहे थे।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि 53 विधायक पार्टी के साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अजित पवार ने राज्यपाल को शिवसेना के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए विधायकों से मिले समर्थन पत्र के साथ छल किया।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button