ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र: महज 2 मिनट में पूरा ATM उखाड़ ले गए चोर, CCTV मे कैद हुई वारदात

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के बीड डिस्ट्रिक्ट में एक हैरतअंगैज चोरी की घटना सामने आई है जहां बेखौफ चोरों ने महज दो मिनट में एक एटीएम को उखाड़ लिया और पिकअप गाड़ी में लेकर भाग गए. यह पूरी वारदात एटीएम सेंटर में लगे CCTV में कैद हो गई. देखें यह वीडियो….

यह वीडियो महाराष्ट्र के बीड डिस्ट्रिक्ट का है जहां चोरों ने एटीएम को अपना निशाना बनाया और रस्सी और गाड़ी की मदद से महज 2 मिनट में एक एटीएम को उखाड़ लिया. इस एटीएम में 21 लाख 13 हजार 700 की नकदी थी. गनीमत यह रही कि इस वारदात की सूचना पुलिस को समय रहते मिल गई और उन्होंने करीब 61 किलोमीटर तक चोरों का पीछा किया. हालांकि पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी लेकिन पुलिस की मुस्तैदी की वजह से चोर एटीएम छोड़कर भाग निकले.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button