ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में हुआ विस्तार, राधाकृष्ण विखे पाटिल सहित13 मंत्रियों ने ली शपथ

रविवार को महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में हुई फेर बदल के साथ ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है. राधाकृष्ण विखे पाटिल और आशीष शेलार सहित 13 नए मंत्रियों ने मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की उपस्थिति में मंत्री पद की शपथ ली.

जिन नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, उनमें सबसे बड़ा नाम कांग्रेस के पूर्व नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल का है. वे हाल ही में कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. आरपीआई की ओर से वरिष्ठ नेता अविनाश महातेकर ने मंत्रिमंडल की शपथ ली है.

जहां एक तरफ 13 नए मंत्रियों ने मंत्रिमंडल की शपथ ग्रहण की है वहीं फड़नवीस सरकार ने छः मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इनमें राज्य मंत्री राजकुमार बडोले, प्रकाश मेहता, विष्णु सावरा, दिलीप कांबले, प्रवीण पोटे और अंबरीशराव अत्रम शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि जिन मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, उनमें से 10 भाजपा से है, दो शिवसेना से और एक विधायक आरपीआई से तालुक रखते हैं.

ALSO READ: 17वीं लोकसभा के पहले सत्र से पहले बुलाई गयी सर्वदलीय बैठक हुई शुरू, अहम विधेयकों…

बता दें कि मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच शुक्रवार को चर्चा हुई थी, जिसकी जानकारी फड़नवीस ने ट्वीट कर दी थी.

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में अभी भाजपा-शिवसेना की गठबंधन सरकार है. 2014 में भाजपा को 122, तो शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button