ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र: बुलढाणा में बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत, पीएम ने 2 और मुख्यमंत्री ने 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की.

सीएम कार्यालय के एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना से बहुत दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई. घायल शीघ्र स्वस्थ हों. स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है. बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए PMNRF से दिए जाएंगे.”

 

सीएम कार्यालय के एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतकों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है.” महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने उस दुर्घटना की जांच के भी आदेश दिए हैं जिसमें कई लोगों की जान चली गई. मुख्यमंत्री ने इस भीषण दुर्घटना से व्यथित होने की बात कहते हुए घटना की जांच के आदेश दिये हैं.

 

गौरलब है कि महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक बेहद दुखद बस दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने उस दुर्घटना की जांच के भी आदेश दिए हैं जिसमें कई लोगों की जान चली गई. मुख्यमंत्री ने इस भीषण दुर्घटना से व्यथित होने की बात कहते हुए घटना की जांच के आदेश दिये हैं.

 

हादसे में तीन बच्चों समेत कुल 26 लोगों की मौत हो गई है. बयान में आगे कहा गया, “मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश देते हुए घायलों को सरकारी खर्च पर तत्काल चिकित्सा उपचार प्रदान करने का भी निर्देश दिया.”

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में बचे ड्राइवर ने बताया कि टायर फटने से बस में आग लग गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ. पुलिस ने कहा, हालांकि, दुर्घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. हादसा शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे समृद्धि-महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर हुआ.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button