ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 7500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास 

महाराष्ट्र पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 7500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को महाराष्ट्र के शिरडी पहुंचें। यहाँ सबसे पहले श्री साई बाबा समाधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजाओं और योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां साई बाबा के आशीर्वाद से 7,500 करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। महाराष्ट्र को 5 दशकों जिस निलवंडे बांध का इंतजार था आज वे काम भी पूरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि आज मंदिर से जुड़ी जिन योजनाओं का लोकार्पण हुआ है, उनका शिलान्यास करने का अवसर भी मुझे ही मिला था। दर्शन कतार परिसर के पूरा होने से देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बहुत आसानी होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश को गरीबी से मुक्ति मिले, गरीब से गरीब परिवार को आगे बढ़ने का अवसर मिले, यही सच्चा सामाजिक न्याय है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलती है। हमारी डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण है। आज जब देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, तो गरीब कल्याण के लिए सरकार का बजट भी बढ़ रहा है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पहले किसानों की सुध कोई नहीं लेता था। हमने पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की, जिसकी मदद से देश भर के करोड़ों छोटे किसानों को 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। महाराष्ट्र के छोटे किसानों के बैंक खातों में भी सीधे 26 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए हैं।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button